86 जनसेवकों को प्रशासनिक कार्यहित के उद्देश्य से किया गया स्थानांतरण और पदस्थापन


साहिबगंज के कुल 86 जनसेवकों को प्रशासनिक कार्यहित के उद्देश्य से किया गया स्थानांतरण और पदस्थापन, जानें सभी जनसेवक कहां थे पदस्थापित और कहां हुआ उनका स्थानांतरण

साहिबगंज के कुल 86 जनसेवकों को प्रशासनिक कार्यहित के उद्देश्य से किया गया स्थानांतरण और पदस्थापन, जानें सभी जनसेवक कहां थे पदस्थापित और कहां हुआ उनका स्थानांतरण

साहिबगंज जिला परिषद स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में जिले के 86 जनसेवकों को प्रशासनिक कार्यहित के लिए उनका स्थानांतरण या पदस्थापन किया गया है। सभी जनसेवकों को 31 जुलाई तक अपने–अपने प्रखंड कार्यालय में योगदान सुनिश्चित करने को कहा गया है।

पत्र में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित जनसेवकों का माह अगस्त से वेतन उनके नए पदस्थापन कार्यालय से देय होगा। जारी पत्र के अनुसार ललन किस्कू, सूरज टुडू, सुनील कुमार यादव, पंकज कुमार, संजय कुमार पासवान, जो पूर्व में तालझाड़ी प्रखंड में पदस्थापित थे,

उन्हें क्रमशः राजमहल, उधवा, मंडरो, राजमहल, और बरहेट प्रखंड में पदस्थापित किया गया है। इसी प्रकार सौरव कुमार, मनीष कुमार महतो और संजीव कुमार को क्रमशः उधवा, पतना और राजमहल प्रखंड के लिए स्थानांतरण किया गया है।

\शादिक अंसारी को तालझारी से बोरियो, रवि कुमार को तालझारी से बरहेट, शम्स आजम को तालझारी से राजमहल, अब्दुस सालाम को तालझारी से उधवा, सुनील कुमार को तालझारी से बरहेट, मनीष कुमार को मंडरो से बरहेट,

पंकज कुमार सिंह को मंडरो से बरहरवा, भगन हांसदा को मंडरो से तालझारी एवम विशंभर दास, मिथलेश कुमार सिंह, फुलकुमार टोप्पो, निरूता सोरेन (सभी राजमहल) को क्रमशः उधवा, बरहेट, उधवा और तालझारी प्रखंड स्थानांतरित किया गया।

इसी तरह राजमहल प्रखंड में पदस्थापित नवीन कुमार, राजेश कुमार, बोनिफेस बास्की, गिरधारी मंडल, मैथ्यूस हेंब्रम, शशि कपूर दुबे, नरशीला सोरेन, निर्भय कुमार, मसीह मुर्मू, को क्रमशः तालझारी, पतना, बरहेट, उधवा, बरहरवा, उधवा, उधवा, उधवा, और बरहरवा प्रखंड में पदस्थापित किया गया।

चंदन कुमार सागर और रमेश कुमार को राजमहल से बरहरवा और मंडरो प्रखंड में तबादला किया गया। वहीं, उधवा प्रखंड में पदस्थापित सेवष्टीन हांसदा, आनंद कुमार यादव, पंकज कुमार मंडल, सनातन कृष्ण सिन्हा, मनोज कुमार रविदास, नसीम अख्तर, प्रदीप हांसदा, शाहजहां अंसारी को क्रमशः राजमहल, तालझारी, तालझारी, बोरियो, बरहेट, बरहरवा, बरहेट और साहिबगंज प्रखंड में स्थानांतरित किया गया है।

पतना प्रखंड में पदस्थापित अजय कुमार, लखीराम टुडू, संजीव कुमार वर्मा, नीरज कुमार वर्मा, संजय मरांडी, सामुएल हांसदा, जयचंद कुमार, अंजनी कुमार, ससन्ना सोरेन, सिकंदर अली, कुमारी मौसमी, उदय कुमार को क्रमशः बरहरवा, बरहरवा, बोरियो, उधवा, बोरियो, बरहरवा, बरहेट, राजमहल, बरहरवा, मंडरो, बोरियो, उधवा प्रखंड में तबादला किया गया है।

बरहेट प्रखंड में पदस्थापित धीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार गुप्ता, अखिलेश कुमार, सिलभ्यू टुडू, बिरजू कुमार तांती, मार्सेल हेंब्रम, माणिक चंद्र हेंब्रम, राजेश हेंब्रम का स्थानांतरण क्रमशः तालझारी, पतना, बरहरवा, बरहरवा, पतना, बोरियो, बरहरवा, साहिबगंज, प्रखंड में किया गया।

बोरियो प्रखंड में पदस्थापित पार्वती कुमारी, गौतम कुमार, जयशंकर मिश्र, उत्तम कुमार भगत, रवि हेंब्रम, चंदन मुर्मू, मुकेश कुमार मंडल, सनोज कुमार मंडल, मनमोहन फ्रेडिक, कमलेश कुमार का तबादला क्रमशः बरहेट, बरहरवा, पतना, साहिबगंज, राजमहल, बरहरवा, बरहेट, बरहरवा, उधवा, बरहेट प्रखंड में पदस्थापित किया गया।

साहिबगंज प्रखंड के रूपेश कुमार चौधरी, ललित नारायण, कुमारी मधु, कृति लता मुर्मू का तबादला क्रमशः बोरियो, बरहेट, तालझारी और राजमहल प्रखंड किया गया। बरहरवा प्रखंड में पदस्थापित सुनील कुमार दास, सुनील कुमार, सुसाना मरांडी,

प्रेमानंदन चौड़े, सुबोध हेंब्रम, जय बास्की, श्वाती कुमारी राव, ओम प्रसाद, देवव्रत कुमार, विनोद कुमार मंडल, अनिल कुमार मंडल, और कैलाश वर्मा को क्रमशः राजमहल, उधवा, उधवा, उधवा, पतना, राजमहल, पतना, उधवा, पतना, उधवा, राजमहल और उधवा प्रखंड में पदस्थापित किया गया है।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

Related News

0 Response to "86 जनसेवकों को प्रशासनिक कार्यहित के उद्देश्य से किया गया स्थानांतरण और पदस्थापन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel