सिविल सर्जन डॉक्टर संथालिया ने राजमहल अनुमंडल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण


सिविल सर्जन डॉक्टर संथालिया ने राजमहल अनुमंडल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, गायब स्वास्थ्यकर्मी से मंगा स्पष्टीकरण

सिविल सर्जन डॉक्टर संथालिया ने राजमहल अनुमंडल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, गायब स्वास्थ्यकर्मी से मंगा स्पष्टीकरण

साहिबगंज सिविल सर्जन डॉक्टर प्रवीण कुमार संथालिया ने बुधवार को अनुमंडल अस्पताल राजमहल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, वॉर्ड, एनसीडी क्लिनिक, आदि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने एक स्वास्थ्य कर्मी को अनुपस्थित पाया। प्रबंधन से अनुपस्थित पाए गए स्वास्थ्यकर्मी का स्पष्टीकरण मांगा गया। मौके पर उन्होंने सभी कर्मचारी और चिकित्सकों को समय पर ड्यूटी आने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का निर्देश दिया।

 डॉक्टर संथालिया ने उपस्थित अस्पताल प्रबंधक, पारामेडिकल कर्मियों को भी आवश्यक दिशा–निर्देश देते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने को कहा। मौके पर अस्पताल प्रबंधक, पारामेडिकल कर्मी आदि मौजूद थे।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "सिविल सर्जन डॉक्टर संथालिया ने राजमहल अनुमंडल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel