अपने – अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा अवश्य फहराएं : अनुराग राहुल
साहिबगंज: वर्णवाल कोचिंग सेंटर के संचालक अनुराग राहुल ने सदर प्रखंड के जयंती ग्राम महादेगगंज में 101 महिलाओं को तिरंगा वितरित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए "हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाएं।
मौके पर उन्होंने जयंती ग्राम के दर्जनों महिलाओं को तिरंगा वितरित किया। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वे अपने–अपने दुकानों, मकानों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराएं। राहुल ने समाज के सभी लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर "हर घर तिरंगा–घर घर तिरंगा" के अभियान को सफल बनाने कि अपील की।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम में इसके लिए जनसहयोग मांगा गया था। उनके इसी आह्वाहन के निमित्त प्रत्येक घर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अवश्य फहराए जाएं, इसके लिए उन्होंने आमजनों से आग्रह किया।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "अपने – अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा अवश्य फहराएं : अनुराग राहुल"
Post a Comment