हमारा तिरंगा त्याग, निष्ठा और शांति का प्रतीक: हिंदू धर्म रक्षा मंच


हमारा तिरंगा त्याग, निष्ठा और शांति का प्रतीक: हिंदू धर्म रक्षा मंच, बजरंगी महतो ने लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने कि अपील की

हमारा तिरंगा त्याग,निष्ठा और शांति का प्रतीक: हिंदू धर्म रक्षा मंच, बजरंगी महतो ने लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने कि अपील की

साहिबगंज : "हर घर तिरंगा" अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विगत दो वर्षों से पूरे देश में मनाया जा रहा है। विगत दो वर्षों में यह जन-जन का अभियान बन चुका है। पूरे देश भर में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक एक उत्सव के रूप में उत्साह और उमंग के साथ यह उत्सव मनाया जा रहा है।

हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है, तिरंगा को देखकर देश प्रेम जागृत होता है। देश भावना का दिल में ज्वार फूटता है, हमारा तिरंगा त्याग, निष्ठा और शांति का प्रतीक है।

प्रदेश महासचिव ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के हर घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगे, ताकि देश के नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और गौरव की अनुभूति हो, क्योंकि इस तिरंगे के खातिर लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया है। हमारे वीर योद्धाओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर इस तिरंगे की आन,

बान और शान को कायम रखा। इसीलिए हम सबों का कर्तव्य बनता है कि सभी लोग अपने घरों में व्यावसायिक स्थलों में अवश्य तिरंगा लगाएं और लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "हमारा तिरंगा त्याग, निष्ठा और शांति का प्रतीक: हिंदू धर्म रक्षा मंच"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel