"हर घर तिरंगा अभियान" भाजपा किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव...


"हर घर तिरंगा अभियान" भाजपा किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

"हर घर तिरंगा अभियान" भाजपा किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

साहिबगंज: देश भर में 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा" अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत देश का हर नागरिक अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा फहराने और झंडे के साथ सेल्फी लेकर उसे "हर घर तिरंगा" के बेवसाइट पर अपलोड कर रहे हैं।

इसी क्रम में साहिबगंज के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा मोर्चा के प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहवाहन पर अपने आवास में तिरंगा फहराकर देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों को याद किया।

मौके पर बजरंगी यादव ने जिले वासियों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराकर हर दिल में देशभक्ति का जज्बा जगाने और इस अभियान से औरों को भी जोड़ने का आग्रह किया।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to ""हर घर तिरंगा अभियान" भाजपा किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव..."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel