झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निकाला "झारखंडी अधिकार मार्च", हक, अधिकार और सम्मान...


झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निकाला "झारखंडी अधिकार मार्च", हक, अधिकार और सम्मान को कुचलने का किया जा रहा प्रयास :जिला परिषद सदस्य धनंजय सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निकाला "झारखंडी अधिकार मार्च", हक, अधिकार और सम्मान को कुचलने का किया जा रहा प्रयास :जिला परिषद सदस्य धनंजय सोरेन

साहिबगंज : सत्तासीन झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी ने शुक्रवार को रेलवे जेनरल इंस्टिट्यूट से "झारखंडी अधिकार मार्च" निकाला। अधिकार मार्च रैली, नॉर्थ कॉलोनी, गांधी चौक, बाटा चौक, पटेल चौक होते हुए स्टेशन चौक पहुंचा।    

"झारखंडी अधिकार मार्च रैली" में झामुमो नेता सह मंडरो जिला परिषद् सदस्य धनंजय सोरेन, झामुमो नेता एमटी राजा, जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी, जिला प्रवक्ता अरूण सिंह, झामुमो व्यावसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे। 

अंत में रैली सभा में तब्दील हो गई। जहां, झामुमो नेता सह मंडरो जिला परिषद् सदस्य धनंजय सोरेन ने कहा कि भाजपानीत केंद्र सरकार झारखंड के हक एवं अधिकार को लगातार छीनने का कार्य कर रही है। केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में हमेशा झारखंड की उपेक्षा की गई है। भोले-भाले झारखंडी जनों के हक, अधिकार एवं सम्मान को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निकाला "झारखंडी अधिकार मार्च", हक, अधिकार और सम्मान..."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel