मिर्जाचौकी में 5251वां भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
साहिबगंज मिर्जाचौकी के महादेववरण स्थित युवराजेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को पुरोहित ने 10:00 बजे रात्रि से मंत्र उच्चारण एवं विधि–विधान के साथ कृष्ण के जन्म के पूर्व पूजा संपन्न किया।
धार्मिक मान्यता के अनुसार 12:00 बजे रात्रि के बाद कृष्ण ने जन्म लिए थे, इसे मानते हुए पूरे विधि–विधान के अनुसार जन्म की विधि संपन्न कराने के बाद लल्ला की आरती हुई, उसके बाद वहां मौजूद स्त्री एवं पुरुषों ने पालनहार श्री कृष्ण का पूजा–पाठ किया। कान्हा को भोग लगाने के बाद अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आचार्य शिवकुमार झा ने बताया कि द्वारकाधीश श्री कृष्णा का जन्मदिन 5251वां राष्ट्रीय स्तर पर पूरा देश मना रहा है। भगवान श्री कृष्णा ने अर्जुन के माध्यम से पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि, मनुष्य को सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए।
श्रद्धालुओं ने बताया कि तीनों लोक के पालनहार भगवान श्री कृष्णा ने सारथी बनकर मानव के कल्याण के लिए गीता का उपदेश दिया और बचपन में ही लीला करते हुए अधर्मियों का नाश किया। समाज को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "मिर्जाचौकी में 5251वां भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया"
Post a Comment