गांधी मैदान में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शुरू, बिहार के राज्यपाल ने महोत्सव का किया शुभारंभ


पटना : इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं...

गांधी मैदान में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शुरू, बिहार के राज्यपाल ने महोत्सव का किया शुभारंभ


पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंगलवार से भव्य और मनोहारी श्री कृष्ण महोत्सव शुरू हुआ। भगवान श्रीकृष्ण के रंग में पटनावासी रंगने लगे हैं। हाथी–घोड़ा–पालकी, जय कन्हैया लाल की, जयघोष के साथ हजारों लोग भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर हो गए।

पूरा गांधी मैदान श्रीकृष्णमय हो गया। मानो मथुरा, वृंदावन उतर आया हो गांधी मैदान में। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ...के नाम जाप से आकाश गुंजायमान हो रहा है। श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि श्रीकृष्ण देश की पहचान हैं। वे हम सभी के रोम–रोम में बसे हैं। हम भी कृष्ण बनें...श्रीकृष्ण की तरह बांसुरी भी बजाएं, पर जरूरत पड़ने पर कृष्ण की तरह सुदर्शन चक्र भी चलाएं। कोई वार करे तो प्रतिकार भी करें कृष्ण की तरह। ऐसे कृष्ण हमारे आदर्श हैं। उनके आदर्श पर चलने की जरूरत है।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर लगातार दो दिनों तक गांधी मैदान शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन के दूसरे दिन 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे से दही हांडी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में राज्यभर की कुल 24 टीमें शामिल हो रही हैं।

20 फीट की ऊंचाई पर दही हांडी लटकाई जाएगी और सबसे कम समय में मटका फोड़नेवाले को विजयी घोषित किया जाएगा। दही हांडी के प्रथम विजेता को 1.5 लाख, दूसरे को 1 लाख और तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले को 51 हजार मिलेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होनेवाली सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार के तहत 11-11 हजार रुपये दिए जाएंगे।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "गांधी मैदान में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शुरू, बिहार के राज्यपाल ने महोत्सव का किया शुभारंभ"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel