"मंईयां सम्मान योजना की स्थिति" किस जिले में कितनी मां – बहनों को मिला ₹1,000
संताल परगना में क्या है "झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की स्थिति" किस जिले में कितनी मां – बहनों को मिला ₹1,000
साहिबगंज : "झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" के तहत संताल परगना के 6 जिला के 07 लाख, 32 हजार 906 बहन-बेटियों के बैंक खाता में ₹73 करोड़, 29 लाख 6 हजार की राशि का हस्तांतरण हुआ है।
साहिबगंज की 1 लाख 20 हजार, दुमका की करीब 1 लाख 58 हजार, जामताड़ा की 1 लाख 25 हजार, देवघर की 50 हजार, पाकुड़ की 1 लाख 20 हजार एवं गोड्डा की 1 लाख 58 हजार बहन-बेटियों को योजना का लाभ मिला है।
वहीं, "झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" के तहत करीब 50 लाख महिला जुड़ चुकीं हैं। बता दें कि इन महिलाओं को हर माह ₹1000 और प्रतिवर्ष ₹12000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to ""मंईयां सम्मान योजना की स्थिति" किस जिले में कितनी मां – बहनों को मिला ₹1,000"
Post a Comment