धनबाद में "नवरात्र डांडिया नाइट" का होगा आयोजन
सहयोग फाउंडेशन की ओर से आगामी 29 सितंबर को धनबाद के धैया स्थित आमंत्रण में शाम चार बजे से नवरात्र डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष नीतू तिवारी ने बताया की अब तक करीब एक सौ से अधिक महिलाएं और युवतियों के डांडिया में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है।
अभी रजिस्ट्रेशन जारी है, लेकिन 27 सितंबर के बाद किसी का रजिस्ट्रेशन नहीं लिया जाएगा। ज्ञात हो की सहयोग फाउंडेशन ने हाल ही में मदर्स डे, फादर्स डे और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह खाटू श्याम महोत्सव जैसे सफल आयोजन किए थे। इस बार भी डांडिया का विशाल आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं और बच्चियों की टीम के द्वारा दुर्गपुजा के ऊपर प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। डीजे की धुन पर डांडिया का आयोजन होगा। कार्यक्रम में जॉली छाबड़ा भी मुख्य रूप से शामिल होंगी।
महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सहयोग फाउंडेशन विगत चार साल से धनबाद और आसपास के क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर रही है। सुदूरवर्ती क्षेत्र में बच्चों को शिक्षा संबंधी सामग्री उपलब्ध कराना, कंबल वितरण, समय-समय पर गरीबों को भोजन कराना सहित अन्य कार्य किया जाता रहा है।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "धनबाद में "नवरात्र डांडिया नाइट" का होगा आयोजन"
Post a Comment