श्रीगणेश स्तुति : प्रोफेसर सुबोध झा


 श्रीगणेश स्तुति : प्रोफेसर सुबोध झा

श्रीगणेश स्तुति : प्रोफेसर सुबोध झा

नमो!  नमो! हे विघ्नविनाशक!

संकटमोचक !     कृपानिधान !

हे एकदंत! गणपति! विनायक! 

अष्टविनायक!         बुद्धिमान।।


हे गौरीसुत ! अमित! चतुर्भुज!

कमलासन  पर    विराजमान;

प्रथम  पूजित  है, हे लम्बोदर! 

जय! जय! जय! हे शक्तिमान।।


शिवशंकर सूत! वेद विभूषित! 

मूषकराज          विराजित  है;

हे वक्रतुंड! हे सिद्धिविनायक! 

मोदक  पूजित बस  हर्षित है।।


शुभगुणकानन! हे शिवनंदन! 

सूर्य    समान      देदीप्यमान;

हे  गजानन !  हे   दुखभंजन !

कोटि कोटि है, तुझे  प्रणाम।।


हे     गदाधर !    हे    पीतांबर !

कपिल! मनोमय! शिव समान;

हे   प्रथमेश्वर !    हे    विघ्नेश्वर !

कोटि कोटि है, तुझे प्रणाम-3।।


सुबोध झा

0 Response to "श्रीगणेश स्तुति : प्रोफेसर सुबोध झा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel