महाराजपुर में पूजे गए विघ्नहर्ता भगवान गणेश, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा इलाका


महाराजपुर में पूजे गए विघ्नहर्ता भगवान गणेश, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा इलाका

साहिबगंज : तालझारी प्रखंड के महाराजपुर में धूम–धाम के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा–अर्चना की गई। भगवान गणेश की पूजा–अर्चना को लेकर भक्तों में काफी उत्साह दिखा। पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा–अर्चना की गई।

सुबह से ही "वक्रतुंड महाकाय सुर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्न कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा", "गणपति बप्पा मोरया" आदि मंत्रोच्चार से वातावरण गुंजायमान होता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष फल–फूल, नैवेद्य, लड्डू, वस्त्र आदि चढ़ाया, साथ ही विधिवत पूजन कर अपने पूरे परिवार की मंगल कामना की।

हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने बताया कि महाराजपुर में गणपति पूजा बड़ी धूम–धाम से मनाया जा रहा है। खिचड़ी के रूप में महाप्रसाद वितरण के पश्चात आज बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

पूजा में पंडित प्रमोद झा, बजरंगी महतो, निरेश महतो, परमोर महतो, शिवदर्शन महतो, सोनू महतो, विजय महतो, अमित कुमार, सुनील महतो, संजय महतो, अजय महतो, शेखर महतो, भोलू यादव, शुक्ला महतो,  राजेश साह, कृष्णा महतो, गुल्किया महतो, औरवा महतो, गोविंदा महतो, टून महतो, रुरजोत महतो, चौना महतो, बबलू चौधरी, प्रभु चौधरी सहित दर्जनों भक्तजन और स्थानीय ग्रामीण शामिल थे।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "महाराजपुर में पूजे गए विघ्नहर्ता भगवान गणेश, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा इलाका"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel