आस्था के साथ मनाया गया करमा का त्यौहार
साहिबगंज : प्रकृति पर्व करमा का त्योहार शनिवार को साहिबगंज प्रखंड क्षेत्र में पूरे विधि-विधान व आस्था के साथ मनाया गया। करमा पर्व को लेकर प्रखंड मुख्यालय सहित सभी गांव के अखाड़ों को फूल-माला से सजाया गया था। वहीं, अखाड़ों में पाहन-पुजार ने विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना संपन्न कराया।
खासकर ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं में करमा पर्व को ले विशेष उत्साह देखा गया। पूजा से पूर्व गांव के युवक-युवतियों द्वारा पाहन-पुजार के नेतृत्व में नृत्य संगीत के साथ करम डाल अखड़ा लाया गया था। रविवार को करमा झांकी निकालकर पूरे गांव में घूमते हुए विसर्जन किया गया।
संजय कुमार धीरज
0 Response to "आस्था के साथ मनाया गया करमा का त्यौहार"
Post a Comment