राम नाम अगर श्रेष्ठ है तो सनातन धर्म और संस्कृति श्रेष्ठता की पराकाष्ठा
राम नाम अगर श्रेष्ठ है तो सनातन धर्म और संस्कृति श्रेष्ठता की पराकाष्ठा : कथा वाचिका किशीरी साक्षी, मां तारा मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन आज
साहिबगंज : राम नाम अगर श्रेष्ठ है तो सनातन धर्म और संस्कृति श्रेष्ठता की पराकाष्ठा है। उक्त बातें कथा वाचिका किशोरी साक्षी ने हजारों श्रद्धालुओं के समक्ष कहीं। शहर के रेलवे जनरल इंस्टीट्यूट के समीप, मां तारा मंदिर में भागवत कथा के दसवें दिन रविवार को श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था।
कथा वाचिका किशोरी साक्षी ने कहा कि राम के नाम से बजरंगबली खुश होते हैं और भक्तो पर अपनी कृपा बरसाते हैं। सीताराम जी को प्रसन्न करना है तो बजरंगबली के शरण मे आएं। जिन भक्तों के जीवन में राम नाम का सहारा रहा, उसका जीवन सफल और खुशहाल हुआ।
पत्थर पर सिर्फ राम का नाम लिखने से ही समुद्र में पत्थर तैरने लगा, जिससे लंका तक पुल बन गया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की भक्ति जानना है तो बजरंगबली की भक्ति भाव को देखें। कथा समाप्ति के बाद कथा वाचिका को मंदिर समिति के सदस्यों ने अंग वस्त्र देकर व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। राम कथा देखने व सुनने महिला–पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। सोमवार को मां तारा मंदिर में मां तारा की विशेष पूजन का आयोजन किया जाएगा।
साहिबगंज से संजय कुमार धीरज
0 Response to "राम नाम अगर श्रेष्ठ है तो सनातन धर्म और संस्कृति श्रेष्ठता की पराकाष्ठा"
Post a Comment