6 नाबालिगों ने ही किया दुष्कर्म, पीड़िता गर्भवती
नहीं रुक रहा नाबालिगों के साथ दरिंदगी का सिलसिला, खेल – खेल में 6 नाबालिगों ने ही किया दुष्कर्म, पीड़िता गर्भवती
रांची के जेल रोड स्थित एक कॉलोनी में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इस इलाके की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण किया गया और नाबालिग लड़की गर्भवती भी हो गई। आरोप उसी इलाके के आधा दर्जन नाबालिगों पर ही लगा है।
मामले में लोअर बाजार थाने की पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़कर रिमांड होम भेज दिया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की उसी इलाके में खेलने जाया करती थी। सभी आरोपी उसी के साथ खेलते भी थे। इसी दौरान आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ पहले छेड़खानी की।
इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर नाबालिग लड़की को आरोपियों द्वारा डराया–धमकाया गया और लगातार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगे। दो दिन पहले नाबालिग लड़की ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन अपनी पुत्री को लेकर थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। मामले की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार थाने की पुलिस चारों नाबालिगों को उसके घर से पकड़ा और जेल भेज दिया।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "6 नाबालिगों ने ही किया दुष्कर्म, पीड़िता गर्भवती"
Post a Comment