पारसनाथ स्टेशन पर भी होगा रांची – वाराणसी वंदे भारत का ठहराव


पारसनाथ स्टेशन पर भी होगा रांची – वाराणसी वंदे भारत का ठहराव, सांसद सीपी चौधरी दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी

पारसनाथ स्टेशन पर भी होगा रांची – वाराणसी वंदे भारत का ठहराव, सांसद सीपी चौधरी दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी

झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला में पारसनाथ स्टेशन पर 2 सितंबर से रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने इस खबर की पुष्टि की है। यह निर्णय न केवल पारसनाथ क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत लाएगा, बल्कि जैन धर्म के अनुयायियों और आदिवासी समुदाय के मरांग बुरु पारसनाथ आने वाले यात्रियों के लिए भी काफी सुविधाजनक होगी।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार की पहल पर गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और झारखंड के भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस ट्रेन के पारसनाथ स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी।

इस पत्र में उन्होंने स्थानीय यात्रियों और तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की आवश्यकता बताई थी। सांसदों की इस पहल पर रेलवे ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और 2 सितंबर से ट्रेन के ठहराव की मंजूरी दे दी गई है।

ट्रेन संख्या 20887/20888, जो रांची से वाराणसी और वाराणसी से रांची के बीच चलती है, अब से पारसनाथ स्टेशन पर भी रुकेगी। रांची से चलकर यह ट्रेन सुबह 7:55 बजे पारसनाथ स्टेशन पर पहुंचेगी और 7:57 बजे यहां से प्रस्थान करेगी। वहीं, वाराणसी से रवाना होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रात 8:50 बजे पारसनाथ स्टेशन पर आएगी और रात 8:52 बजे यहां से प्रस्थान करेगी।

साहिबगंज से संजय कुमार धीरज

0 Response to "पारसनाथ स्टेशन पर भी होगा रांची – वाराणसी वंदे भारत का ठहराव"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel