पंचायत का काम करते - करते प्यार चढ़ा परवान, महिला मुखिया ने वार्ड सचिव से कर ली तीसरी शादी
मधेपुरा में एक महिला मुखिया ने वार्ड सचिव के भागकर शादी कर ली। जिसके बाद लोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। मधेपुरा जिला में एक मुखिया का वार्ड सचिव के साथ भाग कर शादी करने का मामला सामने आय़ा है। बताया जा रहा है कि जिले के बिहारीगंज प्रखंड की शेखपुरा पंचायत की मुखिया सुनिता देवी ने उदाकिशुनगंज शिवमंदिर में 30 अगस्त को वार्ड सचिव नवीन मेहता से शादी कर ली।
शेखपुरा मुखिया सुनीता देवी की पहले संजय साह से कोर्ट मैरिज शादी हुई थी, बाद में इनके दो पुत्र हुए। सुनीता देवी ने संजय साह के साथ रहकर मुखिया का चुनाव जीता और फिर भागकर नवीन मेहता से शादी कर ली। दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
सुनिता देवी की शादी से नाराज मुखिया के पति संजय साह ने कहा कि उसे मैंने मुखिया बनाया और वो मुझे ही छोड़कर चली गई। मेरे दो बेटे हैं। अब उसके जाने के बाद उन्हें कौन देखेगा? अब सुनीता के साथ मैं भी नहीं रह सकता।
मिली जानकारी के अनुसार मुखिया सुनीता देवी और नवीन मेहता के बीच बीते पांच महीने से तालमेल ज्यादा बढ़ गया था, लेकिन दोनों के बीच दो सालों से अफेयर चल रहा था। साथ हीं पिछले 11 सालों में सुनीता देवी की ये तीसरी शादी है। मुखिया की ये तीसरी शादी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
वहीं मुखिया औऱ वार्ड सचिव की शादी से नाराज परिजन एवं आमलोगों ने नवीन मेहता के घर को घेर लिए। शादी का ग्रामीण भी विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि हमें ऐसी मुखिया नहीं चाहिए। इस मुखिया को तुरंत पद से हटा देना चाहिए।
वहीं हंगामे की सूचना पर पहुंचे अंचलाधिकारी अविनाश कुमार व थानाध्यक्ष आमित रंजन ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया और नवीन मेहता को उनके घर से थाना लाया गया। वहीं मुखिया सुनीता देवी शादी के बाद अभी नवीन मेहता के घर पर हैं।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "पंचायत का काम करते - करते प्यार चढ़ा परवान, महिला मुखिया ने वार्ड सचिव से कर ली तीसरी शादी"
Post a Comment