बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु क्षेत्र में मुस्तैद रहेंगे जदयू के नेता


बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु क्षेत्र में मुस्तैद रहेंगे जदयू के नेता, कार्यकर्ता व प्रदेश पदाधिकारी

बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु क्षेत्र में मुस्तैद रहेंगे जदयू के नेता, कार्यकर्ता व प्रदेश पदाधिकारी

पटना : राज्य के कई जिलों में बाढ़ से उत्पन्न हुई व्यापक जनसमस्याओं को देखते हुए जदयू की ओर से सभी वर्तमान व पूर्व सांसद, विधानमंडल के सदस्य, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं तमाम कार्यकर्ता को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मुस्तैद रहने एवं बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद हेतु निर्देशित किया गया है।    

इस संबंध में मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रमंडल प्रभारियों की अतिमहत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में नीतीश सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तमाम उपाय कर रही है।     

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की पहचान एक संवेदनशील एवं जिम्मेवार राजनीतिक दल के रूप में होती रही है और पार्टी की मूल भावना में जनसेवा का भाव समाहित है। लिहाजा पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को इस आपदा के दौर में जरूरतमंदों के लिए तत्पर रहना है और अपने मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन करना है।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के सभी साथी व्यक्तिगत स्तर पर बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करेंगे एवं आवश्यकतानुसार पार्टी की ओर से भी हर प्रकार का सहयोग मुहैया कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुसीबत से पार पाने के लिए पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को बाढ़ पीड़ितों और सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभाना है।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु क्षेत्र में मुस्तैद रहेंगे जदयू के नेता"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel