JJMP के दो सब जोनल कमांडर चीन निर्मित एके - 47 के साथ गिरफ्तार


JJMP के दो सब जोनल कमांडर चीन निर्मित एके-47 के साथ गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

JJMP के दो सब जोनल कमांडर चीन निर्मित एके-47 के साथ गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

लातेहार : झारखंड की लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो सब जोनल कमांडर को एके-47 हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की थी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के सलैया एवं नारायणपुर पहाड़ की तलहटी के जंगली क्षेत्र में जेजेएमपी के दो उग्रवादी हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद लातेहार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

गठित टीम जैसे ही उस स्थान पर पहुंची तो दो उग्रवादी हथियार के साथ महुआ के पेड़ के नीचे बैठे दिखाई दिए। जैसे ही पुलिस नजदीक पहुंची दोनों उग्रवादी भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

एसपी ने बताया कि दोनों उग्रवादी कई वारदातों में शामिल रहे हैं और पुलिस लम्बे समय से इन्हें तलाश रही थी। गिरफ्तार उग्रवादियों के नाम खुर्शीद अंसारी और फेंकू भुईयां है। इनमें से खुर्शीद पर लातेहार थाना क्षेत्र में सात मामले दर्ज हैं,

जबकि फेंकू भुईयां पर लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रांची जिले में 9 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से चीन में बनी दो एके-47 राइफल, एके-47 का मैगजीन एक, एके-47 के आठ कारतूस और तीन मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "JJMP के दो सब जोनल कमांडर चीन निर्मित एके - 47 के साथ गिरफ्तार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel