JMM नेता एमटी राजा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण


जेएमएम नेता एमटी राजा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत सामग्री का भी किया वितरण

जेएमएम नेता एमटी राजा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत सामग्री का भी किया वितरण

राजमहल : झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के नेता एमटी राजा ने मंगलवार को राजमहल प्रखंड के घाटजमनी एवं मोकिमुर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। बता दें कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण राजमहल प्रखंड के दर्जनों गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

वहीं, एमटी राजा ने बाढ़ प्रभावित पीड़ित परिवारों के बीच जाकर राहत सामग्री का वितरण भी किया। मौके पर एमटी राजा ने कहा कि हर साल गंगा नदी का पानी बढ़ने से हजारों लोगों का घर पानी में डूब जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जहां – जहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है,

उस क्षेत्र सहित राजमहल प्रखंड को भी बाढ़ ग्रसित क्षेत्र घोषित किया जाए। निरीक्षण के दौरान एमटी राजा ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर जेएमएम पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

By: संजय कुमार धीरज

0 Response to "JMM नेता एमटी राजा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel