"गंगा पुल निर्माण संघर्ष" समिति का ऐलान, साहिबगंज में हो रेल पुल का निर्माण


"गंगा पुल निर्माण संघर्ष" समिति का ऐलान, साहिबगंज में हो रेल पुल का निर्माण

साहिबगंज : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत "गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति" की बैठक समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एल.सी. रोड स्थित कार्यालय में आयोजित की गई, जहां सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब साहिबगंज से मनिहारी के लिए रेल पुल निर्माण हेतु चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत होगी।

बैठक से पूर्व सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई, उपस्थित सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

तत्पश्चात आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार दशकों पूर्व जिलेवासियों के सहयोग से लड़कर हम लोगों ने गंगा पुल प्राप्त किया है, उसी प्रकार साहिबगंज से मनिहारी गंगा नदी पर एक रेल पुल बनवाने के लिए भी जिलेवासियों के सहयोग से लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने कहा था कि "उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए"। आगे अरविंद गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की बातों पर अमल करते हुए हमें तब तक नहीं रुकना है, जब तक कि साहिबगंज से मनिहारी गंगा नदी पर रेल पुल के निर्माण की सरकार की ओर से सहमति नहीं मिल जाती।

समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगत किशोर यादव ने कहा कि हम रेल पुल के साथ-साथ काला कानून, खास महाल एवं ओवर ब्रिज निर्माण के लिए भी आंदोलन आरंभ करेंगे। वहीं, समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि "गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति" द्वारा बीते तीस वर्षों तक अनवरत आंदोलन करने के उपरांत अब जाकर साहिबगंज – मनिहारी गंगा पुल का निर्माण हो रहा है, अब रेल पुल निर्माण के लिए भी जोरदार आंदोलन आरंभ करना है।

बैठक में बासुकीनाथ साह, रणधीर प्रसाद चौरसिया, रविंद्र साह, शेषनाथ यादव, अनुराग राहुल, सिद्धार्थ कुमार यादव, उदय कुमार साह, श्रवण कुमार मोदी, सन्नी कुमार साह, देवनारायण साह, मिथुन साह, विनोद कुमार साह, रौशन कुमार साह, अमित कुमार साह सहित दर्जनों सदस्यगण उपस्थित थे।

साहिबगंज से संजय कुमार धीरज

0 Response to ""गंगा पुल निर्माण संघर्ष" समिति का ऐलान, साहिबगंज में हो रेल पुल का निर्माण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel