झारखंड के अद्योगपति ने खरीदा 90 करोड़ का निजी जेट विमान
गिरिडीह : जिले के प्रसिद्ध व्यवसायी सुरेश जालान ने 90 करोड़ रुपये मूल्य का एक निजी जेट विमान खरीदा है। बता दें कि झारखंड के गिरिडीह जिला के सुरेश जालान का नाम देश के शीर्ष 300 व्यापारियों की सूची में शुमार है, और वे देश के सबसे अमीर कारोबारियों की सूची में 299वें स्थान पर विराजमान हैं।
10 सीटों वाला यह जेट विमान स्विट्जरलैंड से गिरिडीह के बोडो हवाई अड्डे पर बीते शनिवार को उतरा था। 26 जनवरी के मौके पर इस जेट का औपचारिक उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन समारोह के बाद इस विमान को सिंगापुर के लिए रवाना किया गया।
ज्ञात हो कि सुरेश जालान झारखंड के जाने-माने उद्योगपति हैं और राज्य के सबसे बड़े कार्बन रिसोर्स अलकतरा कारखाने के मालिक हैं। उनकी उपलब्धियों और सफलता ने न केवल गिरिडीह बल्कि झारखंड को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। यह प्राइवेट जेट खरीदारी उनकी आर्थिक सफलता और उभरते व्यापार साम्राज्य का प्रतीक है। इससे गिरिडीह जैसे जिले में व्यवसाय और उद्योग की संभावनाओं को और बल मिलेगा।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "झारखंड के अद्योगपति ने खरीदा 90 करोड़ का निजी जेट विमान"
Post a Comment