हेल्पिंग हैंड्स संगठन ने किया ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण
साहिबगंज : कड़कड़ाती ठंड में असहाय, लाचार व गरीबों को बचाने के उद्देश्य से सामाजिक संगठन "हेल्पिंग हैंड्स" के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को कोठरी गांव और मदनशाही गांव के ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
बता दें कि संस्था पिछले पांच वर्षों से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से काम कर रही है। संस्था के संयोजकों ने शहरवासियों को इस सहयोग एवं योगदान हेतु साधुवाद साझा किया है। संस्था के अध्यक्ष अभिदिष्प ने कहा कि मानव सेवा करना परमार्थ है।
वहीं, गणेश तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर दर्जनों वृद्ध और जरूरतमंदों को कम्बल दिया गया है। कार्यक्रम के सहयोग और वितरण में संस्था के अध्यक्ष अभिदिप्ष, निर्देशक शुभम तिवारी, एग्जीक्यूटिव सदस्य अमन ने विशेष भूमिका निभाई। जबकि विशेष सहायता में कैप्टेन रोहन देव, सदस्य जय कुमार और गणेश तिवारी ने भी विशेष सहयोग किया। मौके पर उपरोक्त के अलावा संस्था के सदस्य गौरव, रमन और विजय उपस्थित रहे।
साहिबगंज से संजय कुमार धीरज
0 Response to "हेल्पिंग हैंड्स संगठन ने किया ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण"
Post a Comment