पटना के जैविक उद्यान में पहली बार एक साथ जन्में 12 भेड़िये
पटना : राज्य का संजय गांधी जैविक उद्यान इन दिनों चर्चा में है। बताया जा रहा है कि यहां पहली बार एक साथ 12 भेड़िये के बच्चों का जन्म हुआ है। यह चिड़ियाघर के इतिहास में एक अद्भुत उपलब्धि है। इन नन्हे बच्चों के जन्म के साथ ही चिड़ियाघर में भेड़ियों की कुल संख्या 20 हो गई है, जो वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
भेड़ियों की ग्रे वुल्फ प्रजाति, जो भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती है, को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में शामिल किया गया है। यह प्रजाति लुप्तप्राय है और इसका संरक्षण बेहद जरूरी है। ज्ञात हो की चिड़िया घर की यह सफलता 2014 से शुरू हुई,
जब मैसूर चिड़ियाघर से एक नर और एक मादा भेड़िया लाए गए थे। इसके बाद 2017 और 2018 में वंदालुर चिड़ियाघर से एक और जोड़ा लाया गया। अब एक साथ 12 बच्चों का जन्म इस बात का प्रमाण माना जा रहा है कि चिड़ियाघर का प्रजनन और संरक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक चल रहा है।
संजय गांधी जैविक उद्यान के निदेशक हेमंत पाटिल ने बताया कि सभी बच्चे स्वस्थ हैं और उन्हें लगभग 1-2 महीने बाद आम दर्शकों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। चिड़ियाघर के कर्मचारी भी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं।
0 Response to " पटना के जैविक उद्यान में पहली बार एक साथ जन्में 12 भेड़िये"
Post a Comment