भारत की बेटी कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर विशेष


भारत की बेटी कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर विशेष

1 फरवरी यानी आज भारत की बेटी कल्पना चावला की पुण्यतिथि है। हरियाणा के करनाल में 17 मार्च 1962 को कल्पना चावला का जन्म हुआ था। कल्पना भारतीय मूल की पहली महिला थीं, जिन्होंने अंतरिक्ष तक का सफर तय किया था।

आज भी उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत देश के कई युवाओं को अंतरिक्ष उड़ान में करियर बनाने के लिए प्रेरित करता है।साल 1993 में कल्पना चावला ने पहली बार नासा के लिए अप्लाई किया था, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। 

1995 में नासा ने कल्पना का चयन अंतरिक्ष यात्री के तौर पर किया। उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई और 1998 में अंतरिक्ष की पहली उड़ान के लिए कल्पना चावला को चुना गया। अपनी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान कल्पना चावला ने 372 घंटे बिताते हुए इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया और भारत का मान बढ़ाया।

कल्पना की दूसरी उड़ान STS-107 पर थी, जो 2003 में स्पेस शटल कोलंबिया की अंतिम उड़ान रही। वह सात चालक दल के सदस्यों में से एक थीं, जिनका 1 फरवरी, 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया दुर्घटना में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

कल्पना चावला को उनकी पुण्यतिथि पर एसबीजी न्यूज की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि...

Sanjay

0 Response to "भारत की बेटी कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर विशेष"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel