महाशिवरात्रि आज, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, पर्व त्यौहार


महाशिवरात्रि आज, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, पर्व त्यौहार

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी यानी बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन बाबा भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार सहित अभिषेक और पूजा – अर्चना की जाएगी। साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्म भी होगी।

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। बता दें कि देश भर में महाशिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस साल महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक सुबह के समय से ही कर सकते हैं।

पंचांग के अनुसार, इस दिन सुबह 6 बजकर 47 बजे से सुबह 9 बजकर 42 बजे तक रहेगा। इसके बाद सुबह 11 बजकर 06 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 बजे तक जल चढ़ाएं और फिर दोपहर 3 बजकर 25 बजे से शाम 6 बजकर 08 बजे तक भी जलाभिषेक किया जा सकता है।

Sanjay

0 Response to "महाशिवरात्रि आज, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, पर्व त्यौहार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel