रमज़ान के चांद का हुआ दीदार, शुरू हुआ रोज़ा
साहिबगंज : माह-ए-रमजान इस्लाम के सबसे पाक और मुबारक महीनों में से एक है, जो शाबान के बाद आता है। दुनियाभर के मुसलमानों को रमजान का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है, जो कि आखिरकार खत्म हुआ।
शनिवार को जिले में रमजान का चांद नजर आया है, जिसके बाद जिले भर के मुसलमानों में खुशी का माहौल है। दिन ढलने के साथ ही सभी की निगाहें आसमान पर ही टिकी हुई थी, क्योंकि चांद का दीदार करने के बाद ही माह-ए- रमज़ान की मुबारकबाद दी जाती है और रोज़े रखे जाते हैं।
रमज़ान के महीने में रोज़ा रखना इस्लाम धर्म के पांच स्तंभों में एक माना जाता है। रोज़ा सूर्योदय से पहले सहरी खाने से शुरू होती है और सूर्यास्त के बाद इफ़्तार के साथ रोज़ा खोला जाता है।
रमज़ान शुरू होने के बाद लोग पानी तक नहीं पीते। रमज़ान के दौरान कुरान शरीफ का विशेष महत्व दिया जाता है। इसी महीने में अल्लाह ने कुरान शरीफ का ज्ञान दिया था। इस माह ज्यादा से ज्यादा लोग कुरान पढ़ेंगे और तरावीह की नमाज़ अदा करेंगे।
0 Response to "रमज़ान के चांद का हुआ दीदार, शुरू हुआ रोज़ा"
Post a Comment