साहिबगंज में ट्रेजर NFT ने दिया लोगों को धोखा, हजारों लोगों को करोड़ों रुपए का लगाया चूना
साहिबगंज : जिला में एनएफटी ( नॉन फंजीबल टोकन ) के नाम पर डिजिटल धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस ऑनलाइन जालसाजी में मुखिया समेत हजारों लोगों को करोड़ों रुपए की आर्थिक क्षति हुई है। अनुमान है कि उन्हें लगभग 100 करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, इस धोखाधड़ी में पीड़ितों को ट्रेजर NFT नामक एक आभासी संपत्ति में निवेश करने के लिए लुभाया गया। जालसाजों ने उन्हें बताया कि यह डिजिटल संपत्ति तेजी से मूल्य में बढ़ रही है और जल्द ही उनके निवेश पर भारी रिटर्न मिलेगा।
सैकड़ों लोग इस बहकावे व लालच में आ गए और उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई इस आभासी बाजार में लगा दिया। इस डिजिटल धोखाधड़ी का शिकार उधवा प्रखंड के मुखिया भी हुए हैं। नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि उन्हें लगभग 9 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।
उन्होंने इस जालसाजी में अपनी गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा निवेश किया था, जो अब डूब चुका है। बता दें कि ट्रेजर NFT एक ब्लॉकचेन आधारित प्लेटफॉर्म है, जो उपयोगकर्ताओं को नॉन फंजीबल टोकन खरीदने, बेचने और ट्रेडिंग करने की सुविधा प्रदान करता है। ट्रेजर NFT एक मार्केटप्लेस है, जो विशेष रूप से ब्लॉकचेन गेमिंग और इन-गेम NFT ट्रेडिंग पर ध्यान केंद्रित करता है। जहाँ लोग डिजिटल संपत्तियों को खरीद और बेच सकते हैं।
0 Response to "साहिबगंज में ट्रेजर NFT ने दिया लोगों को धोखा, हजारों लोगों को करोड़ों रुपए का लगाया चूना"
Post a Comment