राजमहल सांसद विजय हांसदा ने सीएम सोरेन से की मुलाकात, कहा : माटी की पार्टी ही माटी को संवारेगी
साहिबगंज : झारखंड की राजमहल लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद विजय कुमार हांसदा ने गुरुवार को झामुमो के नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की और इस नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के बाद सांसद विजय हांसदा ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हम झारखंड में नवा विहान लाएंगे। बाबा शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार आगे बढ़ता रहेगा। झारखंड के नवनिर्माण व विकास का सपना पूरा होगा। माटी की पार्टी ही माटी को संवारेगी।
0 Response to "राजमहल सांसद विजय हांसदा ने सीएम सोरेन से की मुलाकात, कहा : माटी की पार्टी ही माटी को संवारेगी"
Post a Comment